बाइक के धक्के से किसान की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम
गिरडीह, जून 3 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना क्षेत्र के शिबूडीह गांव में बुधवार को सड़क दुर्घटना में एक 50 वर्षीय किसान की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर गिरिडीह-कोडरमा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा। जिस कारण यात्रीगण इस भीषण गर्मी में काफी परेशान नजर आए। मृतक की पहचान शिबूडीह निवासी कारू यादव (50 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार कारू यादव घर का अकेला कमाऊ सदस्य था तथा खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बुधवार को वे खेत में हल जोतने के बाद अपने घर आने के लिए सड़क पार कर रहे थे। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार वाहन ने ली एक की जान, एनएच-80 पर ग्रामीणों का हंगामा इसी दौरान जमुआ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.