साहिबगंज, मार्च 17 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के निबंधन कार्यालय के पास सोमवार की देर रात एक बाइक के धक्के से एक राहगीर बुरी तरह घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गोदारा घाट निवासी दिलीप कुमार झा (46) रात के लगभग 10:30 बजे अपने घर से बाजार की और पैदल आ रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर उक्त व्यक्ति को धक्का मार दिया जिससे उक्त व्यक्ति सड़क से दूर जा गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में बाइक चालक एवं आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर उदय टुडू के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस पहुंचकर मामले को लेकर छानबीन में जुट गए थे ।फोटो:01
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.