बाइक के धक्के से अधेड़ गंभीर रूप से घायल,रेफर
साहिबगंज, मई 15 -- राजमहल, प्रतिनिधि। उधवा - राजमहल फोर लेन मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर रात बाइक के धक्के से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जामनगर के सुधीर कर्मकार (55) सड़क किनारे से पैदल अपने घर की तरफ जा रहे थे। तभी उधवा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने अनियंत्रित होकर उनको धक्का मार दिया । हादसे में सड़क पर गिरकर वे गंभीर रूप से घायल हो गये। परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया । प्रारंभिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी। यह भी पढ़ें- आमने-सामने की भिड़ंत में युवक गंभीर, धनबाद रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.