जौनपुर, अप्रैल 11 -- जौनपुर,संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गडैला नहर में शुक्रवार की शाम करीब सात बजे एक बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ले जाया गया, जहां मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुरकला महमूदपुर गांव निवासी 50 वर्षीय सभाराज शुक्रवार की शाम करीब सात बजे गडैला नहर के समीप पहुंचे थे। तभी एक तेज गति से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.