पलामू, अप्रैल 14 -- विश्रामपुर। एनएच-39 पर स्थित भंडार गांव में मंगलवार की देर शाम करीब 8:30 बजे बाइक के धक्के से घायल भंडार गांव के 50 वर्षीय सतीश चंद पांडेय वर्ष की मौत हो गयी है। इस घटना में बाइक सवार भी गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सतीश चंद्र पांडेय, अपने घर के बाहर सड़क किनारे टहल रहे थे। उसी दौरान तेज गति से गुजर रही बाइक की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने सभी घायलों को मेदिनीनगर के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने सतीश चंद पांडेय को मृत घोषित कर दिया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...