चंदौली, अप्रैल 3 -- शहाबगंज। क्षेत्र के करनौल गांव निवासी 56 वर्षीय सोहन राम तेज रफ्तार बाइक के धक्का से गंभीर रुप से घायल हो गया। वह बीते गुरुवार की रात घर के कुछ दूरी पर हैंडपंप से पानी लेने गया था। इसी दौरान अधेड़ बाइक के धक्का से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराए। जहां उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...