बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से सास और दामाद जख्मी,सास की हालत नाजुक
दुमका, अप्रैल 27 -- गोपीकांदर। प्रतिनिधि। सिलंगी मोड़ से रामगढ़ जाने वाली मुख्य मार्ग पर गोपीकांदर थाना क्षेत्र चीरुडीह गांव के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। यह घटना रविवार को हुई। बाइक चालक रंजीत राय ने बताया कि अपनी सास के साथ जगतपुर से झिकरा जाने के दौरान चीरुडीह गांव के पास सास की साड़ी बाइक के पहिया में फंस जाने से गिरकर घायल हो गई। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा प्राइवेट वाहन से रंजीत राय व उसके सास अममावती देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीकांदर में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉक्टर पंचम लाल ने प्राथमिक उपचार कर बताया कि बाइक चालक रंजीत को हल्की-फुल्की चोट लगने से इलाज कर उसे घर जाने की सलाह दे दी गई, लेकिन महिला अममावती का दायां पैर टूट जाने से बेहतर इलाज के लिए ममता वाहन से दुमका स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.