बाइक के डिक्की से चोरों ने उड़ाई लाखों की आभूषण
हाजीपुर, मई 20 -- थाना क्षेत्र के कर्पूरी चौक पर एक आभूषण दुकानदार के बाइक के डिक्की में रखे स्वर्ण आभूषण से भरे बैग को निकालकर चोर फरार हो गया। इस मामले में थाने के लोदीपुर गांव निवासी प्रमोद साह द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया कि मंगलवार की रात्रि अपने दुकान का आभूषण बैग में रखकर बाइक के डिक्की में बंद कर दिया और दुकान का शटर लगाने लगा। इतने में अज्ञात चोरों द्वारा डिक्की खोलकर जेबरात से भरे बैग को निकाल लिया गया। बैग में लगभग 14 लाख का आभूषण था। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि यह मामला संदेहास्पद है। यह भी पढ़ें- बाइक की डिक्की से तीन लाख के गहने उड़ाए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। बैग में क्या रखा गया था इसकी भी गहन छानबीन की जा रही है। शैलेन्द्र पांडेय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.