रुद्रपुर, मई 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। जबकि उसका साथी पुलिस को चमका देकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बीते 30 अप्रैल की दोपहर गश्त के दौरान पुलिस टीम ने शिवनगर तिराहे के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को धक्का लगाते दो युवकों को रोका, जो पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जिसकी पहचान 25 वर्षीय सुमित पुत्र जगदीश निवासी वार्ड नंबर-10 ठाकुरनगर, ट्रांजिट कैंप के रूप में हुई। जबकि उसका साथी महादेव भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के टूल बॉक्स से दो अलग-अलग पन्नियों में रखी स्मैक बरामद हुई। इलेक्ट्रॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.