गंगापार, मई 3 -- सड़क किनारे खड़े वृद्ध को एक बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। पीड़ित के बेटे की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के महुआंव कला गांव निवासी हरिदास पुत्र तुलाराम ने थाने में तहरीर दी कि उनके पिता तुलाराम एक सप्ताह पूर्व प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर टिकरी गांव के सामने सड़क के किनारे खड़े थे। उसी समय राकेश कुमार शुक्ला निवासी तिसेन तुलापुर ने बाइक से टक्कर मार दी , जिससे उनको काफी चोटें आई। पीड़ित का प्रयागराज शहर में इलाज चल रहा है। तहरीर पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- घायल की तहरीर पर बाइक चालक पर केस यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, मदद की जगह धमकाकर भागा कार चालक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.