गढ़वा, फरवरी 22 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। भवनाथपुर-केतार मुख्य पथ स्थित मुसकैनिया पहाड़ी के समीप तीखे मोड़ पर रविवार को एक बाइक चालक द्वारा नशे की हालत में टक्कर मार देने से अनाज व्यवसायी सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्तियों की पहचान बाइक चालक भवनाथपुर निवासी विवेक कुमार और चपरी के टीकर टोला निवासी अनाज व्यवसायी शुकुल साह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर थाना के एसआई परवेज आलम मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को भवनाथपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुकुल मुसकैनिया पहाड़ी के पास सड़क किनारे लगने वाले साप्ताहिक बाजार में अनाज खरीदने का काम करते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.