उन्नाव, मई 21 -- उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी कक्षा 10 के छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पहचान रितिल पुत्र राम भजन निवासी ग्राम पहाड़पुर थाना पुरवा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रितिल कक्षा दसवीं का छात्र था। गुरुवार शाम वह मोहल्ले के एक लड़के के साथ बाइक पर सवार होकर घर से कुछ सामान लेने के लिए निकला था। इसी दौरान रास्ते में किसी वाहन की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसों में बालक समेत दो की मौत, दस घायल हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों की मदद से घायल छात्र को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के ब...