पलामू, मार्च 19 -- मेदिनीनगर। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के डबरा मोड़ के समीप बुधवार के शाम में बाइक की चपेट में आने से मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय विश्वजीत कुमार सोनी की मौत हो गई है। एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। टीओपी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि मृतक के पिता बिनोद कुमार सोनी के फर्द ब्यान के अनुसार विश्वजीत कुमार सोनी बुधवार के शाम में ससुराल से अन्य रिश्तेदारों के साथ कार से लौट रहा था| डबरा मोड़ के समीप कार से बाथरूम के लिए बहार निकला था वापस कार में बैठने के क्रम में पांकी की ओर से आ रही बाइक सवार ने सीधे टक्कर मार दी जिसे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया बाद में उसे मेदिनीनगर स्थित एमआरएमसीएच लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की...