पलामू, मई 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पाटन थाना क्षेत्र के चेताया गांव में बाइक के चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। महिला की पहचान चेतमा गांव निवासी नान्हु राम के 70 वर्षीय पत्नी धनो देवी के रूप में की गई है। सूचना पाने के बाद मेदिनीनगर एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।टीओपी प्रभारी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र गोपाल राम के अनुसार 5 मई के सुबह में मां घर के बाहर गोबर फेंकने गई थी उसी क्रम में और नियंत्रित तरीके से आ रहे हैं एक अज्ञात दो पहिया वाहन के चपेट में आ गई जिससे वह गिरकर जख्मी हो गई। बाद में उसे मेदिनीनगर एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में बुधवार के रात में उसकी मौत हो गई।...