सीतामढ़ी, जनवरी 1 -- पुपरी। पुपरी मवेशी हॉस्पिटल रोड में दो बाइक के टकराने से सवार दो युवक जख्मी हो गए। गम्भीर रूप से जख्मी युवक पुपरी गांव के रफी अहमद खान के पुत्र मो. आमिर व शौकत राइन के पुत्र मो. दिलकश को इलाज के लिए पीएचसी पुपरी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक ने जख्मी मो. आमिर को समुचित उपचार के उपरांत बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया है। जबकि जख्मी एक युवक को उपचार के बाद अस्पताल से मुक्त कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार मो. आमिर अपने साथी दिलकश के साथ बाइक से बाजार की ओर आ रहे थे। उसी समय डॉ. ओमप्रकाश के क्लिनिक के पास बाइक के डिक्की के धक्का से आमिर की बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दुर्घटना के शिकार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.