औरंगाबाद, मई 9 -- अंबा, संवाद सूत्र। अंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवीनगर पथ स्थित बतरे नदी पुल पर शुक्रवार की शाम बाइक दुर्घटना में एक महिला नदी में गिरकर घायल हो गई। घायल महिला की पहचान टंडवा थाना क्षेत्र के मेहिया ठेहुना गांव निवासी चिंता देवी के रूप में हुई है। वह मुद्रिका प्रसाद की पत्नी हैं। जानकारी के अनुसार चिंता देवी अपने पति के साथ औरंगाबाद से बाइक पर सवार होकर गांव लौट रही थीं। इसी दौरान बतरे नदी पुल से गुजरते समय सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी और अनियंत्रित वाहन के चकमे से बाइक चालक संतुलन खो बैठा। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठी महिला पुल से नीचे नदी में जा गिरी। यह भी पढ़ें- भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल- पेज-3 घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय ग्रामीणों ने महिला को नदी से बाहर निकाला और उपचार के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.