छपरा, फरवरी 17 -- छपरा ,हमारे संवाददाताl शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के श्यामचक रेलवे ओवरब्रिज पर दो बाइक की आमने सामने की टक्कर मंगलवार को हो गई जिसमें एक शिक्षक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाके में गश्त कर रही डायल 112 की पुलिस टीम ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में घटना की सूचना मिलने पर दोनों घायलों के परिवार के लोग सदर अस्पताल पहुंचे जहां उनका इलाज किया गया। घायलों में मांझी थाना क्षेत्र के रनपट्टी गांव निवासी संतोष कुमार महतो के पुत्र स्वेत कुमार महतो और निबंधन कार्यालय कर्मी उदय कुमार श्रीवास्तव के पुत्र राजऋसभ श्रीवास्तव शामिल हैं। दोनों घायलों के चेहरा और सिर के चोट आई है। घायल ऋषभ ने बताया कि वह जलालपुर में एक निजी विद्यालय में शिक्षक है ।और घर से स्कूल जाने के लिए बाइक पर सवार होकर निकले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.