जहानाबाद, मई 3 -- अरवल, निज संवाददाता। अरवल सहार पुल के पास बाइक की सीधी टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। दोनों जख्मी को सदर अस्पताल लाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए उच्च इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। सड़क दुर्घटना में जख्मी गोलू कुमार नेउरा आरा एवं रंजन कुमार लोकियागंज आरा का रहने वाला है। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर उमेश प्रसाद ने बताया कि दोनों का पैर फ्रैक्चर हो गया है एवं स्थिति खराब है। खराब स्थिति देखते हुए उच्च इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। यह भी पढ़ें- सहार के ननउर में पिकअप ने बाइक सवार दो को कुचला यह भी पढ़ें- बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन जख्मी,रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.