बाइक की साइड लगने पर दो पक्षों में संघर्ष, युवक घायल
मेरठ, अप्रैल 11 -- शनिवार देर शाम इकड़ी गांव में बाइक की साइड लगने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान सिर में धारदार हथियार लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी हालत नाजुक देख मेरठ रेफर कर दिया गया। शनिवार रात करीब आठ बजे छोटू पुत्र अमरपाल और निक्की पुत्र फकीरचंद के बीच बाइक की साइड लगने को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि निक्की अपनी बाइक लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में अपने घर के बाहर खड़े छोटू को बाइक की साइड लग गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले गाली-गलौज हुई और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चले। जिसमें नितिन पुत्र फकीरचंद सिर पर धारदार हथियार लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ और बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तुरंत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.