मैनपुरी, दिसम्बर 9 -- अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को ससुराल से निकाल दिया गया। एक साल पहले ही विवाहिता की शादी हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग बाइक की मांग कर रहे हैं। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रूबी पुत्री राजेंद्र सिंह निवासी हिम्मतपुर उजियारी ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि 28 नवंबर 2024 को उसकी शादी इटावा के पछा पछाय गांव निवासी राजू के साथ हुई थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में बाइक की मांग करने लगे। यह मांग पूरी न होने पर उसे छह माह पहले ससुराल से निकाल दिया गया। अब ससुराल के लोग उसे घर में रखने के लिए तैयार नहीं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.