महोबा, अगस्त 10 -- महोबा, संवाददाता। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित दो के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। अजनर पुलिस को दी तहरीर में पनवाड़ी के महुआ गांव निवासी धनश्याम ने बताया कि उसकी बेटी की शादी 2022 में कैथौरा गांव निवासी संजय के साथ हुई थी। दहेज में बाइक की मांग को लेकर दामाद के द्वारा मारपीट की जाती है। पूर्व में कई बार दामाद बेटी के साथ मारपीट कर चुका है। संजय के बहनोई धर्मेद्र निवासी बिलखी के द्वारा पूरे मामले की साजिश रची जा रही है। 4 अगस्त को दोनों ने बेटी के साथ मारपीट की और बेटी को गांव के बाहर छोड़ गए। दामाद हमेशा दूसरी शादी करने की धमकी देता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संजय श्रीवास और धर्मेद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हि...