बाइक की मांग को लेकर विवाहिता को पीटा, मौत
गोंडा, जून 19 -- बभनजोत, संवाददाता। खोड़ारे थानाक्षेत्र के बनकटवा गांव में दहेज में बुलेट बाइक की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीट - पीटकर लहूलुहान कर दिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी लेकर पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी, विवाहिता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। देखते ही देखते सीएचसी पर भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और तीन ससुरालियों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मां की तहरीर पर खोड़ारे में पति लालमन यादव जेठ मोहन यादव, जेठानी व देवर अशोक यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है। खोड़ारे थानाक्षेत्र के बुक्कनपुर निवासिनी अमृता यादव पत्नी सतीश यादव का आरोप है कि उसकी बेटी वंदना देवी (25) पुत्री सतीश यादव की शादी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.