उन्नाव, मई 26 -- नवाबगंज। नवाबगंज अतरसा मार्ग पर मंगलवार शाम दो बाइक की सीधी भिड़ंत में दंपति समेत चार लोग घायल हो गए। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के शिवदीनखेड़ा मजरा अतरसा गांव निवासी 40 वर्षीय कमलेश पुत्र श्रीराम अपनी 38 वर्षीय पत्नी सीमा देवी को लेकर बाइक से मंगलवार मोहान गांव स्थिति ससुराल गया था। शाम को लौटते समय नवाबगंज अतरसा मार्ग स्थिति सलेमपुर गांव के पास सामने से आए बाइक सवार ने उसकी बाइक में टक्कर मारने से दंपति समेत दूसरी बाइक पर सवार अमन पुत्र राजेश तारगांव गढ़ी थाना दही और राजबहादुर पुत्र मनीराम एतबारपुर अजगैन घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस ने सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। बताते है कि राजबहादुर बिना किसी को बताए सीएचसी से चला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...