पटना, मई 3 -- नौबतपुर-मसौढ़ी मार्ग पर छोटी टेंगरैला के पास बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना गुरुवार रात की है। मृतक की पहचान पीपलवां थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी 45 वर्षीय जयप्रकाश वर्मा के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक पालीगंज के रानीपुर निवासी लालबाबू यादव के 26 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार है। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने दोनों घायलों को नौबतपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पटना एम्स रेफर कर दिया गया। एम्स में इलाज के दौरान जयप्रकाश वर्मा की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की मौत जबकि घायल बिट्टू कुमार का इलाज जारी है। उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- घाघरा में सड़क ह...