बाइक की भिड़ंत में एक कि मौत, एक गंभीर
बस्ती, जुलाई 30 -- हर्रैया। थानाक्षेत्र में रात 11 बजे करीब बभनान मोड़ पर दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी हर्रैया पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में एक घायल की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेन्द्र चौहान निवासी नगर पंचायत हर्रैया वार्ड नंबर नौ मुरादीपुर के रूप में हुई। दूसरे घायल व्यक्ति, जिसकी पहचान मनीष पुत्र शिवलाल निवासी मोती नगर थाना हर्रैया जनपद बस्ती के रूप में हुई है। घायल मनीष का उपचार जिला अस्पताल बस्ती में चल रहा है। वही मृतक के शव को हर्रैया पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.