सीवान, अप्रैल 23 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के मांझी रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर बाइक की दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलो में उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के जिलला गांव निवासी लाल बहादुर मिश्रा का पुत्र अभिनव कुमार मिश्रा व थाना क्षेत्र के महानगर गांव निवासी राजेश्वर मिश्रा का पुत्र विकास कुमार मिश्रा है। दोनों एक रिश्तेदारी से लौट रहे थे तभी बाइक के दुर्घटना का शिकार हो गये। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...