छपरा, मार्च 6 -- गड़खा थाना क्षेत्र के मोतिराजपुर गांव की घटना क्रिकेट मैच देख रहे लोगों को बाइक से परेशान कर रहे थे युवक फोटो- 1 गड़खा थाना क्षेत्र के मोतिराजपुर गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प के बाद मौक पर तैनात पुलिस बल के जवान गड़खा, एक संवाददाता। मोतिराजपुर गांव में गुरुवार की रात मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। देखते ही देखते मामला तनावपूर्ण गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस विवाद में दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही गड़खा थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। जानकारी मिलने के बाद जिले के वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.