उरई, अप्रैल 8 -- जालौन। संवाददाता माधौगढ़ में स्टेट बैंक से रुपये निकालने के बाद युवक ने बाइक की डिग्गी में रख लिए। बाइक के पास खड़ी दो महिलाओं ने निकाल लिए। सीसीटीवी फुटेज में महिलाओं द्वारा रुपये निकालते देख पुलिस ने सिहारी चौराहा में पकड़ कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया है।कोतवाली क्षेत्र के डिकौली निवासी प्रदीप कुमार सिंह बुधवार दोपहर स्टेट बैंक से 1.68 लाख निकाल कर बाइक की डिग्गी में रखकर बैंक के अंदर चले गए।बैंक से लौटने के दौरान डिग्गी में रुपये न देख दंग रह गए । सीसीटीवी फुटेज में रूपये निकालते महिलाओं को देख बैंक में डयूटी में तैनात होमगार्ड ने महिलाओं को सिहारी चौराहा से पकड़ कर रूपये छुड़ा कर युवक सौप कर महिलाओं को कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.