चंदौली, फरवरी 17 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अलीनगर पुलिस ने एक व्यक्ति की बाइक की डिग्गी से गुम हुए दो लाख 20 हजार रुपये बरामद कर सोमवार को पीड़ित को वापस दिलाया। बीते रविवार को पैसा उसकी डिग्गी से घर जाते समय कहीं रास्ते में गिर गया था। अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि रविवार को अलीनगर बाजार निवासी राहुल केशरी ने प्रार्थना पत्र दिया कि वह अपनी बाइक की डिग्गी में दो लाख 20 हजार रुपये रखकर कठौड़ी गांव से घर जा रहा था। इसीबीच रास्ते में रुपये कहीं गिर गए। तहरीर पर कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में एक राहगीर रुपये उठाते हुए देखा गया। पुलिस ने संबंधित राहगीर की पहचान कर संपर्क किया। इसके उपरांत राहगीर आलमपुर निवासी अरनाथ और दो व्यक्तियों से उठाए गए रुपये तत्काल राह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.