जौनपुर, अप्रैल 8 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर स्थित स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर घर वापस जा रहे शिक्षक के बाइक की डिग्गी से उचक्कों ने मंगलवार को पांच लाख रुपये गायब कर दिया। घटना मुस्तफाबाद बाजार में चाय पान की दुकान पर हुई। मोहरियांव गांव निवासी गुरु प्रसाद तिवारी मंगलवार को घर में शादी के कार्य से नगर स्थित स्टेट बैंक से छह लाख रुपया निकालकर घर जा रहे थे। पांच लाख बाइक की डिग्गी में रखे थे और एक लाख अपने पास अलग रखे थे। मुस्तफाबाद बाजार में बाइक चायपान की दुकान पर खड़ी कर समोसा खाने लगे। तभी पहले से ही पीछे लगा युवक पहुंचा और बाइक की डिग्गी खोलकर उसमें रखा पांच लाख रुपया लेकर बाइक से मछलीशहर की तरफ भाग निकला। समोसा खा रहे शिक्षक शोर मचाते हुए दौड़े लेकिन उचक्का भाग निकला। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने कोतवाली मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.