इटावा औरैया, अप्रैल 22 -- जसवंतनगर। दिनदहाड़े बाइक की डिग्गी तोड़कर 70 हजार रुपये और जरूरी कागजात चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 14 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी औरैया का रहने वाला शातिर अपराधी है। ग्राम भीखनपुर निवासी अनिल कुमार ने 8 अप्रैल को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया जसवंतनगर शाखा से 70 हजार रुपये निकाले थे। रुपये, पासबुक और अन्य कागजात एक बैग में रखकर उन्होंने अपनी बाइक की डिग्गी में रख दिए और बड़े चौराहे के पास स्थित एक बुक स्टोर पर चले गए। इसी दौरान चोर ने मौका पाकर डिग्गी का लॉक तोड़ा और बैग लेकर भाग गया। लौटने पर अनिल कुमार ने डिग्गी टूटी देखी तो घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे आरोपी की पहचान की गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.