किशनगंज, अप्रैल 21 -- पौआखाली। एक संवाददाता रविवार देर रात जियापोखर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। डोरिया पुल के समीप नियमित जांच के क्रम में एक युवक को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, निरंजन कुमार (22 वर्ष), निवासी टप्पू थाना जियापोखर, जिला किशनगंज को उस समय पकड़ा गया जब वह मोटरसाइकिल से गुजर रहा था। संदेह के आधार पर जब वाहन की तलाशी ली गई, तो उसके डिक्की से करीब 900 एमएल नेपाली शराब बरामद हुई। शराब बरामद होते ही पुलिस ने मौके पर ही युवक को गिरफ्तार कर लिया। जियापोखर थाना पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- बाइक की डिक्की से 900 एमएल नेपाली शराब बरामद थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के ...