मुजफ्फरपुर, मई 20 -- कुढ़नी, हिन्दुस्तान संवाददाता। रामईश्वर चौक पर मंगलवार की रात बदमाशों ने बाइक की डिक्की से तीन लाख के गहने उड़ा लिए। एक बाइक से पहुंचे दो शातिरों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला। मामले को लेकर आभूषण व्यवसायी थथिया निवासी प्रभात कुमार ने थाना में आवेदन दिया है। बताया कि उनकी विषहर चौक पर आभूषण की दुकान है। दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। दुकान के सारे गहने बाइक की डिक्की में रखे थे। रामईश्वर चौक पर बाइक खड़ी कर किराना दुकान खरीदने लगे। इसी बीच बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने तीन लाख के गहने लेकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- बाइक की डिक्की से तीन लाख के गहने उड़ाए प्रभारी थानेदार पुनीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हि...