जहानाबाद, फरवरी 11 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर शहर के नवाबगंज रोड में मोटरसाइकिल के टिकट तोड़कर चोरों ने एक लाख 99 हजार रुपए चुरा लिए। घटना मंगलवार की बताई जाती है। फतेहपुर गांव के चंद्रिका चौधरी अपनी पत्नी फूलमती देवी के साथ पीएनबी मुसी ब्रांच से पैसा निकाल कर घर लौट रहे थे। घर जाने के पहले एक दुकान के पास मोटरसाइकिल खड़ा कर सामान खरीदने लगे। चार-पांच मिनट के बाद जब दुकान से निकले तो देखा की मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़ा हुआ है और पैसे गायब है। जब इन्होंने शोर मचाया तब लोग दौड़े लेकिन चोरों का कुछ पता नहीं चला। चोर दुकान के सामने लगा सीसीटीवी कैमरे में एक चोर की वीडियो कैद हो गया जिसमें डिक्की तोड़कर एक आदमी पैसा चुरा रहा है। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह पीएनबी ब्रांच से अपने खाते से डेढ़ लाख और पत्नी के खाते से 49000 निकाल कर घर लौट रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.