बाइक की डिक्की तोड़ रहे किशोर को खदेड़कर पकड़ा
भभुआ, जून 22 -- (पेज तीन) भभुआ। शहर के पश्चिमी छोर पर पेट्रोल पंप के सामने बाइक की डिक्की खोलकर चोरी करने की कोशिश कर रहे एक किशोर को स्थानीय लोगों ने खदेड़कर पकड़ लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया। पकड़ाया किशोर मध्य प्रदेश के दतिया जिला के एक गांव का निवासी है। बताया गया है कि नगर थाना के बेतरी निवासी बबन सिंह की बाइक की डिक्की में रखे 50 हजार रुपया लेने के लिए बाइक की डिक्की तोड़ रहा था। इसी दौरान अपनी छत से एक महिला ने उसके कृत्य को देख शोर मचाया तो ग्रामीणों ने उसे खदेड़कर पकड़ा। नगर थाने की पुलिस ने बताया कि यूनियन बैंक की भभुआ शाखा से एक महिला के पर्स से 25 हजार रुपया गायब हो गया है। उसकी भी जानकारी ली जा रही हैं। पकड़ाए किशोर के अन्य साथियों की खेाज की जा रही है।
हि.प्र. मारपीट में तीन आरोपित गिरफ्तार भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के नरांव गांव म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.