बाइक की डिक्की तोड़ दो लाख रुपये रुपए उड़ाए
सीवान, अप्रैल 19 -- मैरवा, एक संवाददाता। नगर के आदर्श नगर मोहल्ले में उचक्कों ने दिनदहाड़े बाइक की डिक्की तोड़कर दो लाख रुपये उड़ा लिए। घटना उस समय हुई जब युवक बैंक से पैसे निकालकर जेवर खरीदने के लिए दुकान पहुंचा था। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात से लोगों में दहशत का माहौल है। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बनकटा थाना क्षेत्र के किशोरी छापर गांव निवासी प्रिंस प्रताप सिंह अपने चाचा रुपेश प्रताप सिंह के साथ भारतीय स्टेट बैंक की कृषि विकास शाखा से दो लाख रुपये निकालकर बाइक से आदर्श नगर स्थित एक आभूषण दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने पैसे बाइक की डिक्की में रखे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जेवर खरीदने के लिए दुकान के अंदर चले गए। इसी दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.