सीतामढ़ी, फरवरी 26 -- बैरगनिया। थाना क्षेत्र अंतर्गत बेंगाही गांव स्थित रिंग बांध से मंगलवार को पुलिस ने दो बाइकों के डिक्की, टंकी व उसके सीट के नीचे से 160 बोतल नेपाली सौंफी शराब बरामद किया है। साथ ही एक धंधेबाज को गिरफ्तार करते हुए उसकी बाइक जब्त कर लिया। जबकि एक अन्य धंधेबाज बाइक छोड़कर फरार हो गया है। पकड़े गए धंधेबाज की पहचान थाना क्षेत्र के बेंगाही गांव निवासी फकुनी बैठा के पुत्र जमीरी बैठा के रूप की गई, जबकि भागने वाले की पहचान बेंगाही वार्ड दो निवासी किसान झा के पुत्र चंदन झा के रूप में की गई। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि अनि मृत्युंजय कुमार को गुप्त सूचना मिली कि रिंग बांध के रास्ते नेपाल से शराब की तस्करी कर भारतीय क्षेत्रों को शराब पहुंचाने की योजना है। सूचना सत्यापन को लेकर एसआई के नेतृत्व में पुलिस बल बेंगाही गांव के पा...