आरा, मार्च 3 -- -सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के देव बाजार के समीप सोमवार की दोपहर हुई घटना -इलाज के लिए पीरो पीएचसी ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ दिया दम आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के देव बाजार के समीप तरारी-कुरमुरी रोड पर सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक वृद्ध महिला को जोरदार ठोकर मार दी। इसमें गंभीर रूप से जख्मी महिला की इलाज के लिए पीरो सीएचसी ले जाने के दौरान मौत हो गई। मृत महिला तरारी थाना क्षेत्र के कपूरडीहरा गांव निवासी स्व. शिव कुमार सिंह की 62 वर्षीया पत्नी चुनमुना देवी थी। इधर, हादसे के बाद चालक बाइक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बाइक जब्त कर ली है। महिला के बेटे धर्मपाल सिंह ने बताया कि सोमवार की दोपहर उसकी मां होली के लिए खरीदारी करने देव बाजार गयी थी। बाजार करने के बाद वह पैदल वापस गांव लौट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.