बाइक की ठोकर से सिर के बल सड़क पर गिरी महिला की मौत
मुजफ्फरपुर, मई 10 -- औराई, एसं। मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मुख्य मार्ग पर बेदौल के समीप शनिवार की रात बाइक की ठोकर से अधेड़ महिला की मौत हो गई। महिला पैदल सड़क पार कर रही थी। मृतका बेदौल बघनोचा टोला निवासी शिवजी राय की पत्नी उर्मिला देवी (55) थी। परिजनों ने सड़क पर बेहोशी की हालत में गिरी उर्मिला देवी को एसकेएमसीएच में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। पटना ले जाने के दौरान रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। उर्मिला देवी के सिर में गंभीर चोट लगी थी। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने रविवार की सुबह 8.30 बजे सड़क जाम कर दिया। वे लोग मुआवजा की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने के कारण राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची बेदौल पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.