मोतिहारी, जुलाई 5 -- पीपराकोठी। एनएच के वाटगंज चौक पर रविवार को बाइक की ठोकर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान रामगढ़ महुआ निवासी 60 वर्षीय हरेंद्र सहनी के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सारोतर गांव निवासी दिलीप पटेल व उनके भतीजे अभिजीत कुमार शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरेंद्र सहनी साइकिल से वाटगंज चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रहे थे। इसी दौरान चकिया की ओर से तेज रफ्तार आ रही बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से ...