बगहा, जून 23 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। सेमरा थाना क्षेत्र के सौराहा नहर के समीप एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की केरही गांव निवासी मोहन चौधरी (70) है। घटना मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे की है। जानकारी के अनुसार मोहन चौधरी साइकिल से अपने खेत में पानी पटाने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

घटना की स्थिति टक्कर इतनी तेज थी कि वे सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे में उनका सिर फट गया तथा काफी खून बहने लगा। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल वृद्ध किसान को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बे...