हाजीपुर, जून 12 -- हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गनियारी के पास बाइक की ठोकर से साइकिल सवार 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मृतक नयागांव गनियारी निवासी स्वर्गीय भूटन राय के 50 वर्षीय पुत्र रामप्रवेश राय थे। घटना शुक्रवार की देर शाम करीब आठ बजे की है।

घटना का विवरण घटना को लेकर मृत अधेड़ के भाई बैजनाथ राय ने बताया कि रामप्रवेश राय काम करके घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार ठोकर मार दी। धक्का लगने के बाद वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां से चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

बाइक चालक की फरारी उधर, घटना के बाद बाइक चालक फरार हो गया। जख्मी हालत म...