बाइक की ठोकर से सब्जी दुकानदार की मौत
मधुबनी, जुलाई 26 -- कलुआही। जयनगर से दरभंगा जाने वाली एनएच-105 पर कलुआही थाना क्षेत्र के बर्देपुर गणेश चौक पर रविवार की ठोकर से कलुआही थाना क्षेत्र के कलिकापुर निवासी मोहन साह उम्र 53 वर्ष की मौत हो गई। मृतक मोहन साह बरदेपुर गणेश चौक पर सब्जी दुकान चलाता था। घटना रविवार दोपहर की है। मोहन साह साइकिल से गणेश चौक से कलुआही की ओर आ रहा था की इसी क्रम में जयनगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही एक बाइक पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे वह सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ठोकर लगने से घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टक्कर इतनी तेज थी कि मोहन साह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाइक चालक सहित बाइक पर सवार दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना कलुआही थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.