बगहा, मई 30 -- मैनाटाड़। मैनाटांड़ बेतिया मुख्य पथ में पूर्वी पकुहवा के पास बाइक सवार ने वृद्ध महिला को ठोकर मार दिया।घटना शनिवार के शाम चार बजे के आसपास का है। सूचना मिलते ही पहुंची मैनाटाड़ पुलिस की गश्ती टीम और परिजनों के सहयोग से घायल वृद्ध महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य मैनाटाड़ लाया गया। चिकित्सक ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया। मृत महिला पूर्वी पकुहवा निवासी छोटेलाल साह की पत्नी सरस्वती देवी (62 वर्ष) बतायी जाती है। जानकारी के अनुसार सरस्वती देवी सड़क से जा रही थी। तभी बाइक सवार ने ठोकर मार दी।।मैनाटाड़ थानाध्यक्ष बब्लू कुमार ने बताया कि मृत महिला सरस्वती देवी के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है। परिजनों के आवेदन पर कार्रवाई की जायेगी। परिजनों ने बाइक को अपने पास रखा है।बाइक मालिक के पहचान करने...