खगडि़या, जून 17 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर चौक के समीप बुधवार को बाइक की ठोकर से वृद्ध घायल हो गया। जिसकी पहचान मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बागडोर गांव निवासी उमेश सहनी के रूप में की गई। घायल के परिजन ने बताया कि खगड़िया ब्लॉक किसी काम से जा रहा था। वहीं परमानंदपुर चौक के समीप पीछे से आरही तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टर द्वारा घायल का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...