गोरखपुर, अप्रैल 5 -- गगहा, हिन्दुस्तान संवाद गगहा क्षेत्र के हाटा बाजार में शनिवार की देर रात बाइक की ठोकर से हाटा बाजार निवासी रामदवन गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए पीजीआई भेजा गया है। जहां हालत गंभीर बनी है।मिली जानकारी के अनुसार रामदवन शनिवार रात चौराहे से साइकिल लेकर पैदल ही घर लौट रहे थे। इसी दौरान ओवरब्रिज के समीप सर्विस लेन पर बाइक सवार ने ठोकर मार दी और मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी के बाद परिजन रामदवन को गोरखपुर ले गये। वहां से डॉक्टरों ने रामदवन को लखनऊ भेज दिया। रामदवन की पुत्री पूजा रविवार को गगहा पुलिस को तहरीर देकर गांव के एक युवक पर लापरवाही पूर्वक बाइक चलाते हुए पिता को घायल कर देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.