सीतामढ़ी, मार्च 10 -- पुपरी। पुपरी सुरसंड एसएच के बलहा मधुसूदन गांव में बाइक के ठोकर से एक वृद्ध की मौत मौके पर ही मंगलवार की देर शाम हो गयी। मृतक की पहचान खेदन भगत के पुत्र सुखदेव उर्फ तिर्देव भगत (60 वर्ष) के रूप में की गई है। वहीं हादसे के बाद भाग रहे बाइक चालक को लोगों ने पकड़कर बंधक बना लिया। सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुपरी पुलिस ने बाइक चालक को लोगों की भीड़ से अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार सुखदेव भगत सड़क पार कर घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच उतर दिशा की ओर से तेजी के साथ आ रही बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह सुखदेव भगत ठोकर मारकर सड़क किनारे गिर गया। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुटी व बाइक चालक को पकड़ लिया। वहीं जख्मी सुखदेव को लेकर अस्पताल गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.