गोरखपुर, मार्च 6 -- गोला। गोला थाना क्षेत्र के फतेपुर निवासी अजीत यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 23 फरवरी की शाम 5 बजे उनके पिता रामहित यादव पैदल जा रहे थे। उसी दौरान रोहित उर्फ गब्बर यादव निवासी वाड़ी तरया थाना गोला ने पल्सर बाइक से उनको पीछे से ठोकर मार दिया। इससे वह घायल होकर गिर पड़े। बाइक सवार मौके से फरार हो गया। हादसे में रामहित यादव के सिर में गंभीर चोट आई,उनका सिर फट गया। उन्हें बड़हलगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.