गोपालगंज, मई 9 -- मांझागढ़। थाना क्षेत्र के फुलवरिया नवरंगा गांव के समीप मांझा-बरौली सड़क पर शनिवार की दोपहर बाइक की ठोकर से साइकिल सवार एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि एक महिला घायल हो गई। मृतक फुलवरिया नवरंगा गांव निवासी 60 वर्षीय सुदर्शन सहनी थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुदर्शन सहनी कटेया थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी रमिता देवी को साइकिल से लेकर बाजार गए थे। खरीदारी करने के बाद दोनों वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान फुलवरिया नवरंगा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मांझा पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने सुदर्शन सहनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल महिला रमिता दे...