सीतामढ़ी, अप्रैल 19 -- चोरौत। पुपरी मुख्य पथ पर बजरंग चौक से सटे दक्षिण सलैब के पास बैठे एक युवक को चोरौत दुर्गा चौक से नीमबाड़ी बाजार की ओर आ रहे एक बाइक सवार ने जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे स्लैब के पास बैठे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज के सीएचसी में भर्ती कराया गया। भर्ती युवक की पहचान चोरौत बजरंग चौक निवासी श्रवण मंडल के पुत्र सुरज मंडल (14) के रुप में की गयी है। सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर अभय कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक सुरज मंडल का प्राथमिक उपचार किया गया है। गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ठोकर मारकर भाग रहे बाइक सवार को स्थानीय लोगों द्वारा पकड़कर पुलिस के हवाले कराने ही वाले थे कि बाइक सवार लोगों को चकमा देकर फरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.